आई0पी0एम0 प्रदर्शन
आई0पी0एम0 प्रदर्शन का मुख्य उददेश्य कृषि रक्षा रसायनों का कम से कम प्रयोग करते हुए
कृषि की अन्य क्रियाओं/साधनों को प्रमुखता देकर कीटों-बीमारियों का नियंत्रण करना है
ताकि कीट नाशकों के दुष्परिणामों एवं वायु, जल तथा मृदा प्रदूषण से बचा जा सके और परिस्थितिकीय
संतुलन बना रहे। इस विधा में रसायन रहित पर्यावरण के लिए कीट-बीमारियों के नियंत्रण
हेतु सुरक्षित एवं उपयुक्त शस्य, यांत्रिक तथा जैविक विधियों का समन्वित रूप से आवश्यकतानुसार
प्रयोग करने पर बल दिया जाता है।
उक्त प्रदर्शन उप निदेशक, कृषि रक्षा/कृषि रक्षा अधिकारी की देख-रेख में आयोजित किये
जायेगें। आई0पी0एम0 प्रदर्शन हेतु कृषकों का चयन सम्बन्धित ग्राम पंचायत के परामर्श
से किया जाय। यथासम्भव प्रति फसल प्रदर्शन क्षेत्रफल न्यूनतम 10 हे0 संहत रूप से रखा
जाय साथ ही आई0पी0एम0 प्रर्दशन के अन्तर्गत फारमर्स फील्ड स्कूल का आयोजन भी कराया
जाय, जिसमें बायोऐजेन्ट तथा बायोपेस्टीसाइड आदि का प्रयोग करते हुये कृषकों को कृषि
विभाग द्वारा नवीनतम वैज्ञानिक कृषि गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की जाय। प्रदर्शन
में नाशीजीव नियंत्रण हेतु अपनाई जाने वाली विधियों का व्यवहारिक दृश्य दर्शन निकटवर्ती
कृषकों को भी कराकर ज्ञान वृद्धि करते हुए एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन के प्रति उनकी रूचि
जाग्रत की जाय।
प्रत्येक आई0पी0एम0 प्रदर्शन (10 हे0) अन्र्तगत फामर्स फील्ड स्कूल एवं आई0पी0एम0 प्रदर्शन/प्रशिक्षण
हेतु कुल रू0 26700 का अनुदान अनुमन्य है। आई0पी0एम0 प्रदर्शन/प्रशिक्षण (फामर्स फील्ड
स्कूल) हेतु मदवार अनुमन्य धनराशि का विवरण निम्नवत हैः-
SN.
|
Activities
|
Amount in Rs.
|
1
|
Training material including IPM kit @ 150/- per kit
|
4500.00
|
2
|
IPM literature & agricultural implements for cultural/mechanical practices @
100/- per trainee
|
3000.00
|
3
|
Pheromones/bio-pesticides, emergency spray, other relevant training material including
planting of at least 100 neem trees
|
2000.00
|
4
|
Contingent expenditure, banner during inauguration of FFS
|
1800.00
|
5
|
Contingent expenditure on POL/hiring of vehicles
|
2500.00
|
6
|
Refreshment for 14 sessions
|
8400.00
|
7
|
Farmers’ Field Day (one day) Miscellaneous contingent expenditure
|
1500.00
|
8
|
Honorarium for 2 facilitators/trainers @ Rs. 1500/- each for complete season.
|
3000.00
|
Total expenditure for conducting one FFS
|
26,700.00
|
कृषक प्रशिक्षण/गोष्ठी
नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी का कृषकों तक शीघ्र एवं प्रभावी हस्तान्तरण करने के लिए कृषक
प्रशिक्षण प्रमुख उपादान है। भारत सरकार द्वारा इस मद में रू0 24000/-(रू0 चैबीस हजार
मात्र) प्रति प्रशिक्षण 30 कृषकों के 02 दिवसीय बैच हेतु अनुमन्य है। प्रत्येक कृषक
का रु0 400 प्रतिदिन का व्यय भारित किया जायेगा इन गोष्ठियों /प्रशिक्षणों में पर्याप्त
संख्या में कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इनका पर्याप्त प्रचार-प्रसार
भी कराया जाय। इनके आयोजनों में आवश्यक नवीन तकनीकी जानकारी संबंध साहित्य का भी वितरण
किया जाय। कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि विश्वविद्यालय, आई0सी0ए0आर0
के कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाय। यथा सम्भव इन प्रशिक्षणों/गोष्ठियों
का आयोजन खण्ड प्रदर्शन एवं बीज ग्राम योजना से सम्बद्ध करते हुए किया जाय। कृषक प्रशिक्षण
की मदवार फॉट निम्नवत् है-
Components
|
Rate
|
Amount (Rs.)
|
Training material/stationery/ venue cost/ Audio-visual aids etc
|
Rs. 2500/- per training
|
2500.00
|
Dormitory/Travel/Transport etc
|
Rs.4500/- per training
|
4500.00
|
Honorarium to SMS/ Scientist etc
|
Rs.250/lecture X 8 Lectures in two days
|
2000.00
|
2 Meals /Refreshment for farmers
|
Rs.250/day X 30 farmers X 2 days
|
15000.00
|
TOTAL
|
24000.00
|